जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी दोमुहानी स्थित बाबा तिलका मांझी बस्ती में रविवार को 30 वर्षीय दिव्यांग को रॉबिन हुड आर्मी ने ट्राई साइकिल उपलब्ध करवाया. दिव्यांग स्वरोजगार के माध्यम से जीवनयापन करना चाहता था, पर पैरों से अक्षम होने के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहा था. ऐसे में शहर के रॉबिन हुड आर्मी ने आगे आकर व्यक्ति की मदद की. (नीचे भी पढ़ें)
संस्था के अंकुश अग्रवाल ने बताया कि रॉबिन हुड आर्मी 2017 से शहर में काम कर रही है. विभिन्न तरह के सामाजिक कार्य के साथ साथ संस्था पार्टी समारोह में बचे हुए खाने को जरुरतमंद लोगों तक पहुंचाने का काम भी करती है. बीते दिनों शहर के प्रसिद्ध जगन्नाथ प्रभु रथ यात्रा में भी रॉबिन हुड के सदस्यों ने सेवा का काम किया था. इस अवसर पर अंकुश, गौरव, दीपक, अंकुर, चेतन, प्रिया, हर्षित, शेखर, वंश और सदस्य के अन्य लोग उपस्थित थे.














