देवघर: 17जुलाई को गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन, देवघर के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के सहयोग से श्रावणी सोमवारी के अवसर पर शिवभक्त कांवरियों की सेवा के लिए बिहार और झारखंड के बॉर्डर दुम्मा में शिविर लगाया गया. जिसमें शिव भक्तों के बीच फल, शरबत, चाय, मिष्ठान्न, स्वच्छ पेयजल आदि का वितरण किया गया. विद्यालय परिवार के सभी सदस्य कांवरिया भक्तों की सेवा में तत्पर थे.(नीचे भी पढ़े)

इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य दिलीप सिंह ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है. इससे बढ़कर दुनिया में कोई पुण्य का कार्य नहीं हो सकता. समाज सेवा ही सच्ची भक्ति है. यह हमारे आदर्श संस्कार की पहचान कराता है. भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी भक्तों पर समान रूप से बनी रहती है. यह सौभाग्य की बात है कि हम सभी को भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा में उपस्थित होने का मौका मिला है. इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी.













