गालूडीह: घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने बुधवार को घाटशिला प्रखंड की हेंदलजुड़ी और बनकाटी पंचायत में विधायक निधि से बननेवाली चार योजनाओं का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. इन योजनाओं में जुवालभांगा और लोवागोड़ा गांव में 7.70 लाख की लागत राशि से सामुदायिक भवन, जगन्नाथपुर गांव में 8.10 लाख की लागत से 670 फीट पीसीसी सड़क निर्माण और वृन्दावनपुर राजबासा गांव में 9.15 लाख की लागत राशि से 650 फीट सिंचाई नाली का निर्माण शामिल है.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के हर गांव का विकास हमारी प्राथमिकता है. इस दौरान विधायक रामदास सोरेन ने ग्रामीणों से मुलाकात की. ग्रामीणों की समस्याओं से भी रूबरू हुईं. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, करुणाकर महतो, बबलू हुसैन, काजल डॉन आदि सह ग्रामीण मौजूद थे.














