घाटशिला: कुड़मी संस्कृति विकास समिति के बैनर तले महिलाओं ने एक अनोखी पहल करते हुए महिला संगठन द्वारा धालभूमगढ़ प्रखंड के नुतनडीह गांव में केवल मात्र महिला रक्तदान शिविर का आयोजन ब्रह्मानंद ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजन किया गया. कार्यक्रम में द्वीप प्रज्जविलत कर और फीता काट कर मुख्य अतिथि पद्मश्री छुटनी महतो और विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी धालभूमगढ़ , आयोजन समिति से सुषमा महतो, रीणा महतो, आरती सामद ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया. शिविर में 40 महिलाओं ने रक्तदान किया. शिविर में पहुंचे मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को समिति की महिलाओं ने शॉल ओढ़कर सम्मानित किया. वही सभी रक्तदाताओं को गुलदस्ता और उपहार भेंट किया गया.(नीचे भी पढ़े)

मौके पर संबोधित करते हुए पद्मश्री छुटनी महतो ने कहा की कुड़मी संस्कृति विकास समिति लगातार क्षेत्र में रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंद लोगों को खुन उपलव्ध कराकर एक नया जीवन देने का सराहनीय कार्य कर रहा है. आज समिति से जुड़कर महिलाओं ने रक्तदान शिविर आयोजित कर यह साबित कर दिया है कि महिलाएं भी अब पुरूष से किसी भी मायने में कम नहीं है. रक्तदान महादान है. रक्तदान कर सभी पुण्य के भागीदार बने. उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन को सफल बनाने में सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में लखीप्रिया महतो, गीताश्री महतो, चन्द्रानी महतो, शिखा महतो, रूमा महतो, नियती महतो, मिलन कुमारी, सीमा महतो समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई है. क्षेत्र में केवल मात्र महिला रक्तदान शिविर चर्चा का विषय बना हुआ है. महिलाओं ने अपनी सुझ बूझ और जागरूकता का परिचय दिया और नारी शक्ति महा शक्ति चरितार्थ को साबित कर दिखाया है.




