
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कालियाडिंगा चौक के पास एनएच पर गुरुवार की सुबह कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक स्कीट करने के कारण बाइक सवार खंडामौदा गांव निवासी अर्धेंदु बेरा 48 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एम्बुलेंस को दी. सुचना पाकर 108 एम्बुलेंस घटना स्थल पहुंचकर घायल को उपचार कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे बारीपदा रेफर कर दिया है.




