
जमशेदपुर : अगस्त महीनें में बैकों में 14 दिनों की छुट्टियां रहने वाली है. वहीं 14 दिन की छुट्टियों में दूसरा और चौथा शनिवार के साथ पर्व त्योहार और साप्ताहिक छुट्टी भी शामिल है. अलग-अलग राज्यों के हिसाब से छुट्टियां घोषित की जाती है. छुट्टी की लिस्ट आरबीआई द्वारा जारी किया जाता है. वहीं झारखंड में कुल सात दिन बैंकों की छुट्टी होगी, जिसमें दूसरा और चौथा शनिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस शामिल है. (नीचे पढ़ें सूची)
नीचे पढ़ें छुटि्टयों की सूची-
तिथि — कारण
6 अगस्त (रविवार) — रविवार का साप्ताहिक अवकाश
8 अगस्त (मंगलवार) – गंगटोक में तेन्दोंग ल्हो रम फात के कारण बैंक बंद रहेंगे.
12 अगस्त (शनिवार) — दूसरे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे
13 अगस्त (रविवार) — रविवार को साप्ताहिक छुट्टी
15 अगस्त (मंगलवार) — स्वतंत्रता दिवस के कारण देशभर में बैंक बंद
16 अगस्त (बुधवार) — पारसी नववर्ष के कारण मुंबई, नागपुर और बेलापुर में बैंक बंद रहेंगे.
18 अगस्त (शुक्रवार) — श्रीमंत शंकरदेव तिथि के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे.
20 अगस्त (रविवार) — रविवार, साप्ताहिक अवकाश
26 अगस्त (शनिवार) — चौथे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
27 अगस्त (रविवार) — रविवार को साप्ताहिक अवकाश
28 अगस्त (सोमवार) — पहले ओणम के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
29 अगस्त (मंगलवार) — तिरू ओणम के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद.
30 अगस्त (बुधवार) — रक्षा बंधन के कारण जयपुर और शिमला में बैंक बंद
31 अगस्त (गुरुवार) — रक्षा बंधन, श्री नारायण गुरु जयंती, पंग लाइब सोल के कारण देहरादून, तिरुवनंतपुरम, लखनऊ, कोच्चि और कानपुर में बैंक बंद रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि बैंकों में अवकाश होने से ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. बैंकों की सभी ऑनलाइन सेवाएं पूरे महीने काम करती है और इस दौरान ग्राहक अपने काम को ऑनलाइन कर सकते है. बैंकों की छुट्टी वाले दिन केवल शाखाएं बंद होती है. एटीएम, कैश डिपाजिट मशीन से, पासबुक प्रिंटिग मशीन चालू रहती है. वही इस दौरान बैंकों में मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग सेवाएं भी एक्टिव रहती है.




