बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुरिया गांव के दुर्गा वाटिका प्रांगण में दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक हुई. बैठक कार्तिकेश्वर दे की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में वर्ष 2023 की पूजा को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. बैठक के अंत में पूजा कमेटी का गठन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
अध्यक्ष पद के लिए चंडी चरण साधु,सचिव शशांक शेखर बारिक, संयुक्त सचिव गोराचंद दत्ता और कार्तिकेश्वर दे,उपाध्यक्ष कुबेर चन्द्र घाटुवारी,शीतल प्रसाद दास,कृष्ण मंडल, कोषाध्यक्ष प्रदीप घाटुवारी,झंटु घाटुवारी, सरोज मंडल,उपदेष्ठा कमेटी में अश्विनी साधु,बारिन कुमार दे,पद्मलोचन घटुवारी,मिहिर साधु, पूजा संचालन हेतु युवा कमेटी में उज्ज्वल दे,दीपक बारिक,श्यामा पद दे,गंगाधर साधू,रिंकू राणा,मानष राणा, सोमनाथ राणा, विश्वजीत राणा,भक्ति राणा,मंकू राणा,रोहित राणा,संतु राणा, राहुल राणा, बिट्टू सिंह,रामदप साधु समेत अन्य का चुनाव किया गया हैं.



