चाकुलिया: चाकुलिया में मंगलवार को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. विधायक समीर महंती ने कमारीगोड़ा पक्का घाट तालाब के बीच नौका पर सवार होकर तालाब के बीचों बीच जाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. (नीचे भी पढ़े)
उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय गीत गाया. विधायक श्री महंती तालाब के बीच पहुंचे और तामझाम के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद तैराकी प्रतियोगिता का गुब्बारा उड़ाकर व झंडा दिखा उद्घाटन किया. इस प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्रों के कई प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता शुरू होने के पूर्व सभी प्रतिभागियों का मेडिकल जांच की गयी. सुरक्षा के मद्देनजर गोताखोर की व्यवस्था की गई थी. (नीचे भी पढ़े)
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सराईकेला के स्वपन हांसदा को 5000, द्वितीय धालभूमगढ़ के अशोक दीवर को 3000, तृतीय चाकुलिया के आमलागोड़ा के विकास मुंडा को 1500 रुपए, चौथा धालभूमगढ़ के चोइरा निवासी हेमचांद मुंडा को 500, पांचवा स्थान चाकुलिया के सोनाहारा निवासी जितेन मुंडा 500 और छठा स्थान चाकुलिया के दशरथ टुडू को 500 रूपए समारोह आयोजित कर सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव, सीओ जयवंती देवगम,गौतम दास, राकेश महंती,राजा बारिक, विशाल बारिक, बलराम महतो,निर्मल महतो,संजय घोष समेत अन्य उपस्थित थे.



