
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के गुलाब बाग फेज दो के पास से एक लड़के को पिस्तौल लेकर घुमते हुए पुलिस ने पकड़ा है. पकड़ा गया युवक मानगो के उलीडीह लक्ष्मण नगर काली मंदिर नदी किनारे के रहने वाले शंकर गुप्ता का बेटा अशोक गुपता उर्फ मारी उर्फ मार्डी है. उसको गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्तौल और 7.65 एमएम का चार जिंदा कारतूस बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि सिटी एसपी के आदेश र लगातार चेकिंग अभियान चल रहा था. इसी बीच सूचना मिली कि एक युवक पिस्तौल लेकर घुम रहा है. इस दौरान घेराबंदी की गयी और जांच की गयी तो एक युवक को पकड़ा गया, जिसके पास से पिस्तौल और गोली निकला. इसके बाद उसको पकड़कर थाना लाया गया, जहां श्याकांत कुमार के आवेदन पर एक केस दायर किया गया. इसके बाद उक्त लड़के को पुलिस ने जेल भेज दिया.



