जमशेदपुर : जमशेदपुर बारीगोडा दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से मंगलवार को बैठक की गई. बैठक में पिछले साल दुर्गा पूजा में हुए आय और व्यय का ब्यौरा दिया गया. साथ ही पुरानी कमेटी को रद्द करके नए कमेटी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष के रूप में दुबराज नाग, महामंत्री नितेश सिंह, उपाध्यक्ष शिवनारायण रजक, अमित ओझा, कोषाध्यक्ष आनंद चौधरी, सुनील साह का चयन किया गया. बैठक में हर साल की तरह इस साल भी पूजा को बहुत ही भव्य और धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढे़ें)
बैठक को सफल बनाने में बस्ती के अभिभावक सुबोध साही, शिवजी प्रसाद, गुगुल सिंह, अमरेश सिंह, नीरज सिंह, मन्नू गोसाई, शिव भगत, आंशु सिंह, युवा टीम के विक्की मिश्रा, बिनोद गिरी, विक्रम वर्मा, प्रकाश सिंह, कृष्णा सिंह, मुकेश प्रताप,अमन रॉय, जय प्रकाश,अमित सिंह, प्रशांत पांडेय, हर्ष, सुजीत दास,अभिषेक सिंह, निशांत पांडेय एवं बस्ती के सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे.



