
रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पूरे झारखं का दौरा करने वाले है. बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त से झारखंड में संकल्प यात्रा शुरू करने वाले है, जो 18 अक्टूबर तक चलेगा. इसकी जानकारी संवाददाता सम्मेलन कर प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को बाबूलाल मरांडी ने बताया कि इस दौरान पूरे राज्य में घुमकर वे लोगों को यह बतायेंगे कि किस तरह लोग अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते है. श्री मरांडी ने कहा कि सिदो कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह से इसकी शुरुआत होगी, जो सभी विधानसभा क्षेत्रोंन से जायेगी. इस कड़ी में आदिवासी मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे आदिवासियों के अहित समेत अन्य लूट खसोट को भी जनता को बताया जायेगा. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साथा. उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही भ्रष्टाचारी है. वे ही भ्रष्टाचार कर रहे है. जमीन खरीदने के लिए अपना और अपने परिवार का नाम बदल दिया. ऐसी कई संपत्ति हेमंत सोरेन ने अर्जित की है, जिसकी जानकारी खुद हेमंत सोरेन को भी नहीं है. उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि अगर गलत नहीं है तो डर किस बात का है. इनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के पास हाजिर होकर जवाब दे. (नीचे भी पढ़ें)
भाग क्यों रहे है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर खुद भ्रष्टाचार करेगा तो कौन भ्रष्टाचार पर लगाम लगायेगा. पैसे लेने में अधिकारी डर नहीं रहे है, पैसे की वसूली हो रही है. अधिकारी कहते है काम कराना है तो पैसे तो देना ही होगा. उन्होंने गंभीर आरोप लगाये और कहा कि राज्य का मुख्यमंत्री ही भ्रष्ट है. इसके दस्तावेज है कि किस तरह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2002 में एक जमीन हेमंत सोरेन ने अपने नाम के साथ कुमार जोड़कर हेमंत कुमार सोरेन कर लिया और पिता शिबू सोरेन का नाम बदलकर शिव सोरेन कर दिया और जमीन को खरीद लिया. इसके अलावा दुर्गा प्रसाद सोरेन लिखकर दुर्गा सरेन कर दिया जबकि बसंत कुमार सोरेन करके भी जमीन लेन देन कर ली. बाबूलाल मरांडी हमलावर रहे. उन्होंने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है. जब मुख्यमंत्री को इडी बुलाती है तो बोलते है आदिवासी हैं. आदिवासी है तो क्या कानून सबके लिए अलग है क्या, सबके लिए कानून एक ही है. एक तरह तो गड़बड़ी करेंगे, तो दूसरी ओर सीनाजोरी करेंगे और बड़े से बड़ा वकील ला रहे है. अगर सही है तो फिर डर किस बात का है.



