
जमशेदपुर : कोल्हान समेत झारखंड में मॉनसून कमजोर पड़ने लगा है. इस दौरान बुधवार को जमशेदपुर में सुबह से तेज धूप खिली रही, दोपहर बाद गर्जन के बावजूद बूंदाबांदी ही हुई. वहीं धूप के कारण उमस बरकरार रहा. बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रही. पूर्वानुसार गुरुवार को धूप छाव की स्थित बनी रहेगी. मौसम विज्ञैनिक के मुताबिक अभी हाल के दिनों में मानसून में कमी आयी है. वहीं अगले दो से तीन बाद हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. गुरुवार को राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं कहीं भारी वर्षा की संभावना है. वहीं शुक्रवार को दक्षिण- पश्चिमी भागों में वर्षा की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्वानुमान तापमान-
तिथि — पूर्वानुमान — अधिकतम तापमान– न्यूनतम तापमान
17 अगस्त — बादल छाये रहेंगे — 29 — 22
18 अगस्त — बादल रहेंगे — 29 — 22
19 अगस्त — बादल के साथ हल्की बारिश — 29 — 23
20 अगस्त — बादल छाये रहेंगे — 20 — 23
21 अगस्त — धूप खिली रहेगी — 30 –23



