जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित श्री अरविंदो सोसाइटी केंद्र में मंगलवार को महर्षि अरविंद की 151वीं जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गयी. संस्था के विशिष्ट सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर जयंती समारोह की शुरुआत की, जिसके बाद पांडिचेरी से आये दीपंकर चक्रवर्ती ने जयंती के संदेश कार्ड का पाठ किया, जबकि मानसी देवनाथ ने आश्रम संगीत प्रस्तुत किया. जमशेदपुर केंद्र की उपाध्यक्ष चैताली सत्पती ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए महर्षि अरविंद के जीवन पर प्रकाश डाला, जबकि संस्था के सचिव सुबीर दास ने दुर्गा स्तोत्र का पाठ किया एवं महर्षि अरविंद के अवतरण का महत्व बताया. संस्था की सदस्य पूर्वी घोष ने योग प्रशिक्षण लेनेवाले बच्चों को सुंदर जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के अगले चरण में अमित राय ने महर्षि अरविंद की महान काव्य रचना सावित्री, सबरी कुंडू ने माता एवं सुव्रत घोष ने कारा काहिनी पुस्तक का पाठ किया, जबकि पूर्वी घोष ने वाणी पाठ किया. ओड़िशा के ए रथ ने यात्रा प्रारंभ करते हुए जन्मभूमि से तपोभूमि श्री अरविंद की वाणी का प्रचार करते हुए जमशेदुर पहुंचे जबकि लिपिका रथ ने महर्षि अरविंद के दर्शन से सभी को अवगत कराया. रणजीत दास, शिखा चक्रवर्ती, बुलबुल घोष एवं दीपंकर चक्रवर्ती ने संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के अंत में केक कटिंग हुआ एवं श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया. वंदे मातरम् के गायन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ.



