जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के आगामी 72वें आमसभा एवं चुनाव की तारीख मंगलवार 26 सितंबरको होना तय हुआ है. इसका निर्णय सत्र 2021-23 की 15वीं कार्यसमिति बैठक में हुई. मानद महासचिव ने बताया कि सत्र 2021-23 अपने अंतिम चरण में है जिसके पश्चात 5 ट्रस्टी, 11 पदाधिकारियों सहित 30 कार्यसमिति सदस्यों का चुनाव होना है. चूंकि चैम्बर कंपनी एक्ट में रजिस्टर्ड है इसलिये कंपनी एक्ट के अनुसार सितंबर महीने के अंत तक चुनाव कराना और आमसभा का आयोजन करना अनिवार्य होता है. इसे कार्यसमिति की बैठक में सदस्यों के एप्रूवल के पश्चात् अंतिम रूप दिया जाता है. इस बार के चुनाव में पांच ट्रस्टियों का भी चुनाव होना है जिनका चार वर्षों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. बैठक में चुनाव और आमसभा हेतु निम्नलिखित तिथियों के अनुसार कार्यक्रम तय किये गये हैं: (नीचे भी पढ़ें)
- नॉमिनेशन फार्म की उपलब्धता- 9 सितंबर
- नॉमिनेशन फाईलिंग की तिथि-12 एवं 13 सितंबर सुबह 11.00 से अपराह्न 7.00 बजे तक
- नॉमिनेशन पेपर्स की स्क्रूटनी-15 सितंबर
- चैम्बर में योग्य उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन: 15 सितंबर संध्या 8.00 बजे
- नॉमिनेशन वापस लेने की तिथि: 16 सितंबर संध्या 7.00 बजे तक
- उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन: 16 सितंबर संध्या 9.00 बजे तक
- रिमोट ई. वोटिंग हेतु साईट खुलने की तिथि एवं समय- 23 सितंबर पूर्वाह्न 10.00 बजे से 25 सितंबर, 2023 संध्या 5.00 बजे तक
8.वार्षिक आमसभा – मंगलवार, 26 सितंबर पूर्वाह्न 9.00 बजे से चैम्बर भवन में - चैम्बर भवन में मतदान- मंगलवार,26 सितंबर को पूर्वाह्न 11.00 बजे से संध्या 5.00 बजे तक (आवश्यकता पड़ने पर)
चुनाव पदाधिकारी होंगे: सीए एनके जैन, आरके झुनझुनवाला, अधिवक्ता पीएस सेन, सीए रमाकांत गुप्ता, अधिवक्ता एसएन खंडेलवाल
स्क्रूटनाईजर: सीए जगदीश खंडेलवाल














