
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के लिए पीपुल्स केयर की शुरुआत की है. मंगलवार को टाटा स्टील के वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने इसको संयुक्त रुप से लांच किया. इसके तहत कर्मचारियों की सारी समस्याओं का हल इसके माध्यम से हो जाया करेगी. टाटा स्टील के एचआरएम विभाग ने अपने कर्मचारियों के हितों का ख्याल रखते हुए इसको लांच किया है. इसके तहत क्लोजर, एकाउंटेबिलिटी, एक्सपीरियेंस समेत अन्य क्षेत्रों की समस्याओं का एक जगह से हल किया जायेगा. जितनी भी बॉटलनेक है, उसको दूर करना और बिजनेस परफार्मेंस को भी बेहतर करने का लक्ष्य है. यह सेवा सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक काम करेगा और हर लोकेशन के कर्मचारी इसका उपयोग कर सकेंगे. लोग 0657-6644555 पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकते है जबकि [email protected] पर मेल कर भी अपनी समस्याओं का निराकरण कर सकते है.
लीव बैंक में 5 मजदूरों की समस्या का निराकरण
लीव बैंक को लेकर एक मीटिंग हुई. इस मीटिंग के दौरान 5 लीव बैंक को मंजूरी दी गयी. इसके तहत झरिया के तीन कर्मचारी और जमशेदपुर के दो कर्मचारी शामिल है. इस मीटिंग में यूनियन के टॉप थ्री सारे अधिकारी मौजूद थे.





