गालूडीह: घाटशिला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हेंदलजुड़ी पंचायत के हलुदबनी सबर बस्ती में गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान के द्वारा पीएम जनमन आवास योजना और मनरेगा से संबंधित योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में घाटशिला बीडीओ यूनिका शर्मा उपस्थित रहीं. निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त के द्वारा हलुदबनी सबर बस्ती में बन रहे आवास के लाभुकों से उनके आवास का भौतिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि सभी लाभुकों का आवास निर्माण का कार्य चल रहा है. (नीचे भी पढ़े)
निर्माण स्थल पर ईटा, बालू और सीमेंट भी पाया गया. उपविकास आयुक्त के द्वारा पंचायत सचिव मंगल टुडू और प्रखंड समन्वयक आवास योजना ग्रामीण को सभी निर्माणाधीन आवासों में मिस्त्री की संख्या बढ़ाकर दस दिनों के अंदर लिंटेल स्तर तक निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया. वहीं, निरीक्षण के क्रम में मनरेगा अंतर्गत मिश्रित बागवानी एवं आम बागवानी का भी निरीक्षण किया गया. जिसमें डैमेज पौधे को रिप्लेस करने, घास की सफाई करने, इंटरक्रॉपिंग एवं मेंडेज बढ़ाने जाने का रोजगार सेवक को निर्देश दिया. इसके बाद हलुदबनी आंगनबाड़ी व स्कूल और हेंडलजुड़ी जनवितरण प्रणाली दुकान का भी निरीक्षण किया.



