चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन समिति बैठक सह शिक्षक-अभिभावक बैठक विधायक प्रतिनिधि अजित गोप की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान लोधाशोली पंचायत के मुखिया मंजु टुडू, अध्यक्ष भवेश गोप समेत अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को बुके देकर सम्मानित किया गया. बैठक में
कई अहम मुद्दों पर विस्तार पूर्वक परिचर्चा की गई. बैठक में विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित पर बात हुई. सभी अभिभावकों को अपने-अपने घर में अच्छे वातावरण देने की बात कही,अपने बच्चों को शिष्टाचार,आज्ञाकारी बनाने की बातें की गई. अभिभावक अपने बच्चों के प्रति प्रतिदिन एक घंटा का समय देकर उन्हें सहयोग करने को कहा गया ताकि आपके बच्चों को अच्छे से अच्छा वातावरण में शिक्षा प्रदान कर सके.(नीचे भी पढे)
प्रधानाध्यापक बीएस नायेक ने विद्यालय विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती के प्रयास से मुख्य सड़क से विद्यालय के अन्दर तक 600 फीट पीसीसी सडक की स्वीकृति देकर विद्यालय का परिदृश्य में बदलाव किया है. इसके लिए लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिवार सहित तमाम अभिभावकों ने विधायक को धन्यवाद दिया.मंच संचालन विद्यालय की मौसमी गोप द्वारा किया गया. बैठक को अजित गोप, मुखिया मंजु टुडू, अध्य्क्ष भवेश गोप समेत अन्य ने भी संबोधित किया. मौके पर उपाध्यक्ष बसुमति गोप,विश्वनाथ पाल, अंजन भोल, कमलेश सिंह,राईमोनी टुडू ,सीतामढ़ी टुडू, अरूण महतो, बासन्ती मुर्मू, जानती मुर्मू, सौरभ महतो, पाण्डव चरण मुर्मू, चैतन मुर्मु, दुलाराम मुर्मू, पिन्टु गोप, विराम टुडु, करमचांद पाल,सुशील चन्द्र मुर्मु, थान्टू सीट,, प्रमिला गोप, सुमित्रा गोप, चम्पा गोप, शिवानी गोप, जीतेंद्र नाथ सीट, गोबिंद गोप, समेत अन्य अभिभावक उपस्थित थे.



