जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के शिक्षक और शिक्षाविद जनुम सिंह पिंगुआ का असमय निधन हो गया. वे जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज में अर्थशास्त्र के शिक्षक और मार्गदर्शक रहे, जिन्होंने अपने जीवन को शिक्षा, अनुसंधान और समाज सेवा को समर्पित किया. उनके सरल, सहृदय और दूरदर्शी व्यक्तित्व ने विद्यार्थियों, सहकर्मियों और समाज में उन्हें अत्यंत प्रिय बना दिया. श्री पिंगुआ हो जनजाति के गौरवपूर्ण इतिहास और संस्कृति के सशक्त संरक्षक थे. उनके लेखन और शोध ने जनजातीय ज्ञान, परंपराओं और जीवन शैली को शब्दों में जीवंत किया. उन्होंने कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखीं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य स्रोत हैं. उनके साथ कार्य करने वाले डॉ. संजय नाथ (इतिहास विभाग) ने इस अवसर पर उनके योगदान, लेखन प्रक्रिया और जीवन दर्शन को साझा किया, जिससे उनके व्यक्तित्व की गहराई और उदारता की झलक स्पष्ट हुई. (नीचे भी पढ़ें)

यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम को-ऑपरेटिव कॉलेज हॉस्टल में आयोजित किया गया, जिसमें संजीव कुमार बीरउली, संजय नाथ ,कृष्णा प्रसाद, फ्लोरेंस बेक और छात्रावास के सभी छात्र उपस्थित थे. कार्यक्रम में उनके शिक्षण, शोध और मानवता से भरे व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके जीवन की अनगिनत उपलब्धियों का सम्मान किया गया. जनुम सिंह पिंगुआ का असमय जाना हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है. उनकी आत्मा को शांति प्राप्त हो और उनके द्वारा रोपे गए ज्ञान, आदर्श और स्नेह के बीज हमेशा हमारे दिलों में फलते रहें.



