बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मांगरोशोल में सिदो -कान्हू क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का विधायक समीर मोहंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर उद्घाटन किया. मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा की खेल हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि खेल हमें टीम भावना और अनुशासन सिखाती हैं. खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारें. प्रतियोगिता के फाइनल में, मुरमू एफसी ज्वालभंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रितिका 11 मेसरा को शिकस्त दी. विधायक ने विजेता और उपविजेता दोनों ही टीमों को पुरस्कृत किया. विधायक ने सिदो – कान्हु क्लब मांगरोशोल के प्रयासों की सराहना की और इस तरह के आयोजन को युवाओं के लिए काफी प्रेरणादायक और जरूरी भी बताया. मौके पर दीपक सोरेन, बासेत हांसदा, गोपाल हांसदा, भोला नाथ मुर्मू, बबलू गिरी, संजीव मांडी, तारक घाटवारी समेत अन्य उपस्थित थे.



