आदित्यपुर: शनिवार को दुर्गा पूजा को लेकर आरआईटी थाना परिसर में थाना प्रभारी संजीव कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आदित्यपुर टू क्षेत्र के लाइसेंसधारी एवं गैर-लाइसेंसधारी पूजा पंडालों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. इस अवसर पर बिजली विभाग और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे. बैठक के दौरान पूजा पंडाल के प्रतिनिधियों ने बारी- बारी से अपनी समस्याएं रखीं. (नीचे भी पढ़े)
प्रमुख समस्याओं में निम्नलिखित मुद्दे शामिल थे. पूजा के दौरान सड़क जाम से निजात दिलाना, खराब सड़कों की मरम्मत कराना, साफ- सफाई की समुचित व्यवस्था गली- मोहल्लों में बिजली के पोलों की मरम्मत पूजा के समय लगातार पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित करना.बिजली आपूर्ति में न्यूनतम बाधा आना हुड़दंगी युवाओं पर विशेष निगरानी चोरी और झपटमारी जैसी घटनाओं पर नियंत्रण थाना प्रभारी संजीव कुमार ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहेगा. सभी विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए. नगर निगम के अधिकारी ने हेल्पलाइन नंबर लोगों को जारी की। इस बैठक में ओम प्रकाश, सतीश शर्मा, सुरेश धारी, दिवाकर झा, ललन शुक्ला, लाल बाबू सिंह, समरेंद्र तिवारी, और के वार्ड के पूर्व पार्षद एवं गण मन लोग मौजूद थे.














