जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी पुलिया के पास हुई मारपीट की घटना में अब दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. एक दिन पहले अभिषेक कुमार उर्फ मोदी की ओर से ऋषभ और उसके साथियों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था. वहीं अब ऋषभ की ओर से अभिषेक कुमार उर्फ मोदी, रोहित कुमार उर्फ खोखा और अंकित कुमार सिंह उर्फ बबुआ के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कराया गया है. (नीचे भी पढे़ं)
ऋषभ की ओर से दर्ज मामले में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी करने, गला दबाने और रंगदारी मांगने जैसी हरकतें कीं. वहीं अभिषेक पक्ष का कहना है कि उनकी कार का शीशा फोड़ने के बाद विवाद बढ़ा, जिसके बाद दोनों ओर से झड़प हुई. इधर पुलिस ने बताया कि घटना की शुरुआत कार का शीशा फूटने से हुई थी. इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने अलग-अलग कथन देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं.पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.




