सरायकेला: सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान जिला पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से अफीम की अवैध खेती की रोकथाम तथा वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु आमजन को जागरुक किया जा रहा है. इस अभियान के तहत कुचाई थाना अन्तर्गत तोड़ागडीह गांव एवं दलभंगा ओपी अंतर्गत दलभंगा बाजार में स्थानीय ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरुक किया गया. अभियान के दौरान संबंधित थाना प्रभारी के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में अफीम के स्थानीय भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)
जागरुकता अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को अफीम की खेती नही करने का शपथ दिलाया गया. इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया. जागरुकता अभियान के दौरान लोगों को आपातकालिन किसी भी सहायता के लिए डायल-112 के बारे में भी जानकारी दिया गया.




