चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) को गुप्त सूचना मिली थी कि सरायकेला की ओर से एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर चाईबासा की ओर आ रहा है. सूचना का सत्यापन के लिए मुफस्सिल थाना के टोंटो पुलिया के पास छापामारी दल गठित कर वाहनों की सघन जांच शुरू की गयी. जांच के दौरान पैशन प्रो मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच06एफ2913) पर सवार व्यक्ति को अवैध देशी लोडेड पिस्टल के साथ पकड़ा गया. (नीचे भी पढ़ें)

वैध दस्तावेज़ मांगने पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर हथियार जब्त कर रमेश दास को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक देशी पिस्तौल, मैगजीन, माबाइल और मोटरसाइकिल जब्त की गयी. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.




