रांची / जमशेदपुर: कोल्हान समेत पूरे झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार जिले का दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रिकॉर्ड किया गया. 10 जिलों का तापमान 15 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया. रांची का न्यूनतम पारा 14.3 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का 14.6 डिग्री, डाल्टेनगंज का 11.3 डिग्री, बोकारो का 13.1 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा 15.0 डिग्री सेल्सियस, खूंटी का 10.4 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा का 11.0 डिग्री, लातेहार का 10.1 डिग्री, सरायकेला का 14.1 डिग्री और गोड्डा का 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर के तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. इससे पूर्व जमशेदपुर का न्यूनतम पारा 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी, जिसमें अगले चार दिनों तक कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. वहीं रोज सुबह कोहरा के साथ आसमान साफ रहगा. (नीचे भी पढे़ं)
11 नवंबर को इन 6 जिले में शीतलहर का येलो अलर्ट – मौसम विभाग रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिले में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी है.
12 नवंबर को इन 7 जिलों में येलो अलर्ट – 12 नवंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिले में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी है.




