मुंबई : बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत फिलहाल बहुत नाजुक बताई गई है जिसके कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. वहीं परिवार के लोग भी इस वक्त अस्पताल में मौजूद हैं. उनकी बेटियों को भी अमेरिका से बुलाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि धर्मेंद्र तबीयत बिगड़ने पर विगत 31 अक्टूबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराए गए थे. खबरों के मुताबिक,उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उनकी हालत देखकर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा है.




