जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर स्वदेशी जागरण मंच की ओर से स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दिवस मनाया गया. इसके तहत पूरे देश के साथ शहर में भी स्वदेशी संकल्प हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया. जिला संयोजक राजपति देवी के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर में लोगों से हस्ताक्षर करा कर स्वदेशी के प्रति संकल्प दिलाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी की विचारधारा को अपने देश के प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में उतारना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)
अभियान में प्रांत के युवा प्रमुख पंकज कुमार सिंह, जिला संयोजक राजपति देवी, संजीत सिंह, विकास साहनी, विकास जयसवाल, जयप्रकाश सिंह, उमेश सिंह, मनोज सखूजा, शारदा सिंह, किरणजीत कौर, प्रभा सिंह, सरोज सिन्हा, संजना साहू, वंदना राव, दुर्गा सिंह, प्रीति सिंह, सरिता गुप्ता, देव कुमार, सचिन कुमार, उषा श्रीवास्तव के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.





