जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त सह जिला अनुकंपा समिति के अध्यक्ष कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त अनुकंपा नियुक्ति संबंधी कुल 9 आवेदनों पर विस्तृत समीक्षा की गई. सभी दस्तावेज़ों,पात्रता एवं सेवा अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत समिति ने 7 आश्रितों को वर्ग-3 तथा 2 आश्रितों को वर्ग-4 में नियुक्ति हेतु अनुशंसा की गयी. (नीचे भी पढ़े)
इसमें वर्ग 3 में नियुक्ति हेतु अनुशंसित आश्रित में सुरज दलाई, आदित्य कुमार, निराली ज्योति लकड़ा, राकेश कुमार दास, मोहम्मद अनस, गुलु चरण मुर्मू, और दीपराज सबर शामिल है. वहीं, वर्ग 4 में नियुक्ति हेतु अनुशंसित आश्रित में हराधन सिंह सरदार और पुलिस हेंब्रम शामिल है. बैठक में उपविकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, स्थापना उपसमाहर्ता चंद्रजीत सिंह, डीईओ मनोज कुमार, डीएसई आशीष पांडेय समेत अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.















