पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने सोमवार को चार विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास पूजा अर्चना के उपरांत नारियल फोड़कर किया. इन योजनाओं में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 30 करोड़ की लागत से पोटका, जादूगोड़ा एवं हाता सेक्सन में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का जीर्णोद्धार कार्य शामिल है . इसके अलावे मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से खड़ियासाई गंगा नारायण सिंह चौक से हेंसागोडा तक 1.600 किमी पथ निर्माण (लागत 97 लाख), वित्त आयोग स्वास्थ्य प्रक्षेत्र से ग्वालकाटा में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण (लागत 55 लाख) एवं सानग्राम पंचायत के छोटा आमदा में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण (लागत 55 लाख) शामिल है . मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उनका मुख्य लक्ष्य पोटका विधानसभा के हर गांव का सर्वांगीण विकास है .इसी के तहत वे क्षेत्र की सड़क,स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयास में जुटे है .उन्होंने कहा कि उनकी पहल पर प्रखंड के वैसे गांव जहां स्वास्थ्य व्यवस्था कमजोर है उन स्थानों पर उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है जिससे ग्रामीणों का इलाज गांव मे ही हो सके .(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि प्रखंड के गांवों के बिजली पोल ,तार एवं अन्य यंत्र काफी पुराने हो गए है जिससे वे जर्जर हालत में है जिससे विद्युत आपूर्ति हमेशा बाधित होती है इस परेशानी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना से सभी जर्जर पोल्, तार को बदला जाएगा इसके अलावे अलग हाता, हल्दीपोखर फीडर के कार्य को भी जल्द पूर्ण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जनता किसी प्रकार की समस्या पर सीधे उनसे संपर्क करे समस्याओं के समाधान का वे हरसंभव प्रयास करेंगे.इस अवसर पर जिला पार्षद सोनमणि सरदार, सूरज मंडल, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, मुखिया सावित्री हांसदा, अभिषेक सरदार, वीणा मुंडा, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, पंसस सीताराम हांसदा, उपमुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, सुरजीत सरदार, झामुमो के सुनील महतो, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, भुवनेश्वर सरदार, रजनी षाड़ंगी, हितेश भगत, दिलीप सोरेन, नयन महापात्र, सैयद समीउल्लाह, रमेश सोरेन, मो असलम, मो जमाल समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. .(नीचे भी पढ़े)
तीन सेक्सन की विद्युत आपूर्ति होगी सुदृढ़, तीन माह में पूरा होगा कार्य : एसडीओ
मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना से 30 करोड़ की लागत से जादूगोड़ा,पोटका एवं हाता फीडर इन तीनो सेक्सन के एलटी तारों को हटा केबल तार लगाया जायेगा, जर्जर पोल को बदलने का कार्य होगा, जिन ट्रांसफरमर में अधिक लोड है वहां एक अतिरिक्त ट्रांसफरमर लगाया जाएगा . यह जानकारी विद्युत विभाग के एसडीओ मो सैफ़ुद्दीन ने दी . उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त हाता-हल्दीपोखर अलग टाउनशिप के अधूरे कार्य को भी इसी योजना के तहत पूर्ण किया जाएगा . उन्होंने बताया कि इस कार्य को तीन माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है .














