जमशेदपुर : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने एक पत्र राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखकर आलिम व फाजिल की डिग्री और मान्यता को रद्द करने पर गहरी नाराजगी जतायी है. आयोग की ओर से अध्यक्ष ने कहा है कि जैक द्वारा वर्ष 2003 से 2023 तक दी गयी आलिम व फाजिल डिग्री, जो बीए व एमए के समकक्ष है, को वैद्य या मान्यता दी जाये. सहायक आचार्य भाषा पद में डीवी करा चुके आलिम अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी की जाये. (नीचे भी पढ़े)
माध्यमिक आचार्य नियुक्त परीक्षा में जिन फाजिल डिग्री वालों ने जेएसएसपी को आवेदन किया है, उसको मंजूरी प्रदान की जाये. वर्तमान सत्र में ही आलिम एवं फाजिल डिग्री की परीक्षा यूनिवर्सिटी से आयोजित करायी जाये. बिहार सरकार की तर्ज पर आलिम एवं फाजिल की शिक्षा एवं परीक्षा के लिए एक अलग विश्वविद्यालय का निर्माण कर उसे अमल में लाया जाये. तत्कालीन विकल्प के तहत झारखंड के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आलिम एवं फाजिल की शिक्षा एवं परीक्षा की व्यवस्था करायी जाये.














