• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
मंगलवार, नवम्बर 24, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

Jamshedpur kairav kidnapping : जमशेदपुर के कारोबारी पुत्र के अपहरण में शामिल था पंजाब का अपराधी, गिरफ्तार, ऐसे हुआ था अपहरण, पूरी कहानी खुली

मई 3, 2026
in क्राइम, खबर, जमशेदपुर न्यूज़, फाइनांस, बिहार न्यूज़
0
Jamshedpur kairav kidnapping : जमशेदपुर के कारोबारी पुत्र के अपहरण में शामिल था पंजाब का अपराधी, गिरफ्तार, ऐसे हुआ था अपहरण, पूरी कहानी खुली
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस जांच के दौरान सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. अपहरण कांड का सरगना पंजाब के लुधियाना जिले के कोटमाना, थाना टेह जगराओं निवासी तेजिंदर पाल सिंह उर्फ सरदार जी को बताया गया है. उसी के निर्देश पर पूरे अपहरण की साजिश रची गई थी. पुलिस ने तेजिंदर पाल सिंह उर्फ सरदार जी को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि उद्यमी का अपहरण 13 जनवरी को सीएच एरिया से खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए अपराधियों ने कर लिया था. पुलिस के दबाव पर अपहृत कैरव गांधाी को 26 जनवरी की रात को अपहरणकर्ताओं ने हजारीबाग जिले के चौपारण-बरही की सीमा के पास छोड़ दिया था.
इस पूरे मामले का खुलासा अपहरण कांड में गिरफ्तार और पुलिस मुठभेड़ में घायल मोहम्मद इमरान उर्फ आमिर ने पूछताछ के दौरान किया. इमरान बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरहारी गांव का निवासी है. उसने पुलिस को बताया कि अपहरण की योजना बनाने से लेकर उद्यमी को अगवा करने और उसे छिपाकर रखने तक कुल 12 लोग इस वारदात में शामिल थे. इमरान के अनुसार अपहरण की साजिश जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में रची गई थी. अपहरण के लिए वाहन खरीदने के लिए चार लाख रुपये की रकम तेजिंदर पाल सिंह ने ही उपलब्ध कराई थी. घटना के बाद तेजिंदर पाल और उसका करीबी साद आलम इंडोनेशिया फरार हो गए थे, जहां से वे फिरौती के लिए उद्यमी के परिजनों से संपर्क कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)

पूछताछ में इमरान ने बताया कि साद आलम से उसकी पहचान पहले से थी, क्योंकि साद की बहन की शादी उसके गांव में हुई थी. काम के सिलसिले में साद ने मोबाइल नंबर 9569000002 से उसकी बातचीत तेजिंदर पाल सिंह से कराई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई. करीब डेढ़ साल पहले वह शेखपुरा निवासी सब्बन खान के साथ तेजिंदर पाल के घर गया था. इसके बाद तेजिंदर पाल अक्सर बिहार के गया, राजगीर, बोधगया और पटना आता-जाता रहा और पार्टी व घूमने-फिरने का सारा खर्च खुद उठाता था. छह-सात महीने पहले तेजिंदर पाल ने साद आलम को जमशेदपुर के एक बड़े उद्यमी के अपहरण की योजना के बारे में बताया. इसके बाद साद ने इमरान से कहा कि यदि वह काम करना चाहता है तो तेजिंदर पाल से सीधे बात करे. बातचीत के दौरान तेजिंदर पाल ने बताया कि पूरा प्लान तैयार है और फिरौती की रकम सभी में बांटी जाएगी. खर्च की राशि एडवांस में देने का भरोसा दिलाया गया, जिसके बाद इमरान इस साजिश में शामिल हो गया. इमरान ने आगे बताया कि उसने अपने सहयोगी गुड्डू सिंह से संपर्क किया, जिसने उपेंद्र सिंह और अर्जुन सिंह को जोड़ा. इसके बाद सभी बोधगया निवासी रूपेश पासवान से मिले, जिसने अपहृत व्यक्ति को छिपाकर रखने की व्यवस्था करने की बात कही. गुड्डू सिंह के साथ इमरान कई बार बीते छह-सात महीनों में जमशेदपुर आया, जहां किराये के मकान तलाशे गए और पुलिस की तैनाती व गतिविधियों की रेकी की गई. दिसंबर 2025 में तेजिंदर पाल ने बताया कि अब अपहरण के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया. अपहृत को 10 से 15 दिन तक रखने का खर्च भी वही उठाने वाला था. उसने गुड्डू सिंह को हथियार और कारतूस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया और एक पुरानी स्कार्पियो खरीदने को कहा. इमरान ने बताया कि तेजिंदर पाल सिंह ने गुड्डू सिंह के ग्रुप को काम के लिए डेढ़ लाख रुपये नकद और सिम लगा हुआ एक स्मार्टफोन दिया था. मोबाइल अपने पास रखने की जिम्मेदारी गुड्डू को दी गई थी. इसी दौरान तेजिंदर पाल के पास साद आलम चला गया और दोनों अपहरण से कुछ दिन पहले ही इंडोनेशिया रवाना हो गए. (नीचे भी पढ़ें)

स्कार्पियो खरीदने के लिए ओएलएक्स वेबसाइट के माध्यम से दो जनवरी को पटना के अगमकुआं निवासी मोहन कुमार से संपर्क किया गया. 5 जनवरी को मोटी रकम के लालच में मोहन कुमार स्कॉर्पियो देने के लिए तैयार हो गया. उसे एक लाख रुपये तत्काल दिया गया. गौरतलब है कि इस अपहरण कांड में पुलिस ने 27 और 28 जनवरी को बिहार के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर छह अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया था. अपहरण करने, अपहृत को रखने और फिरौती मांगने से लेकर पूरी योजना में पंजाब के लुधियाना निवासी तेजपाल सिंह, बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र निवासी साद आलम, शेखपुरा धनकौल निवासी सब्बन खान, नालंदा इस्लामपुर का गुड्डू सिंह, गयाजी के बुनियादगंज के सोंधी का उपेंद्र सिंह, नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरहारी गांव का गुड्डू सिंह, इमरान उर्फ आमिर, अर्जुन सिंह, सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र का मोहन कुमार प्रसाद, गयाजी मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रूपेश कुमार पासवान, बोधगया रामपुर का अंकित कुमार, गयाजी पहाड़पुर निवासी उदय कुमार, गयाजी वजीरगंज थाना के पोस्ट घरेया निवासी विक्की कुमार उर्फ मंतोष शामिल था. इनमें गुड्डू सिंह, उपेंद्र सिंह, रमीज रजा, मो इमरान, मोहन कुमार और अर्जुन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उपेंद्र सिंह को छोड़कर सभी आरोपित न्यायिक हिरासत में है.

संबंधित खबरें

  • Jamshedpur sexual abuse case : बागबेड़ा में किशोरी से यौन शोषण और गर्भवती करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार23 नवम्बर 2026
  • jamshedpur narcotics coordination committee meeting-जमशेदपुर के उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रमों पर जोर23 नवम्बर 2026
  • jamshedpur highway safety task force meeting- जमशेदपुर के उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी हुए शामिल23 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: गिरफ्तारीजमशेदपुर समाचारथानापुलिसबिहार समाचार
Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

Jamshedpur jail raid : जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में डीसी और एसएसपी का छापा, हड़कंप
खबर

Jamshedpur jail raid : जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में डीसी और एसएसपी का छापा, हड़कंप

नवम्बर 24, 2026
saraikela accident : गम्हरिया में खड़ी ट्रेलर से टकराया बाइक सवार, मौत
आदित्यपुर न्यूज़

saraikela accident : गम्हरिया में खड़ी ट्रेलर से टकराया बाइक सवार, मौत

नवम्बर 24, 2026
Jamshedpur accident : टाटा पटमदा सड़क पर हादसा, महिला समेत बाइक सवार घायल
कोल्हान न्यूज़

Jamshedpur accident : टाटा पटमदा सड़क पर हादसा, महिला समेत बाइक सवार घायल

नवम्बर 24, 2026
Next Post
Jamshedpur border area NIA raid : कपाली पहुंची एनआइए की टीम, संदिग्ध आतंकी की तलाश

Jamshedpur border area NIA raid : कपाली पहुंची एनआइए की टीम, संदिग्ध आतंकी की तलाश

Jamshedpur rural theft – पोटका में राशन डीलर के घर चोरी, कुंडी तोड़कर नगदी सहित डेढ़ लाख के जेवरात उड़ाये

Jamshedpur rural theft - पोटका में राशन डीलर के घर चोरी, कुंडी तोड़कर नगदी सहित डेढ़ लाख के जेवरात उड़ाये

Jamshedpur rural football tournament – डोमजुड़ी में दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ की हुआ समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता व उपविजेता रहा नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

Jamshedpur rural football tournament - डोमजुड़ी में दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ की हुआ समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता व उपविजेता रहा नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में कार से 44 किलो गांजा बरामद, ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार, देखिए – video

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में कार से 44 किलो गांजा बरामद, ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

बहरागोड़ा: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ...

Jamshedpur suspicious death case : सोनारी में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में केस दर्ज, दुकान मालिक के खिलाफ एफआइआर

Jamshedpur suspicious death case : सोनारी में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में केस दर्ज, दुकान मालिक के खिलाफ एफआइआर

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के खूंटाडीह में एक मकान से 45 वर्षीय निमाईचंद दत्तो का शव रविवार...

Jamshedpur theft : न्यू बाराद्वारी में घर में घुसकर चोरी, गैस सिलेंडर व मोबाइल ले भागे चोर

Jamshedpur theft : न्यू बाराद्वारी में घर में घुसकर चोरी, गैस सिलेंडर व मोबाइल ले भागे चोर

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी में चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने एक...

Jamshedpur rural ex mla provides crutch to a handicapped villager : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांग आदित्य गोप को दिलाई बैसाखी, आगे इलाज में भी हर संभव मदद का दिया भरोसा

Jamshedpur rural ex mla provides crutch to a handicapped villager : पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांग आदित्य गोप को दिलाई बैसाखी, आगे इलाज में भी हर संभव मदद का दिया भरोसा

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 23, 2026

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के खरबंधा गांव निवासी आदित्य गोप, जो लगभग तीन वर्षों से चलने-फिरने में...

Jamshedpur rural kartik purnima : बहरागोड़ा क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा मनाने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, परंपरागत ‘बोइत बंदाण’ पर्व के लिए सजावटी नावों की खरीदारी तेज

Jamshedpur rural kartik purnima : बहरागोड़ा क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा मनाने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, परंपरागत ‘बोइत बंदाण’ पर्व के लिए सजावटी नावों की खरीदारी तेज

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 23, 2026

बहरागोड़ा : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बहरागोड़ा क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों, तालाबों और जलाशयों में पारंपरिक ‘बोइत...

Jamshedpur mgm hospital hungama : एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, देखिए – video

Jamshedpur mgm hospital hungama : एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में एक बार फिर इलाज में लापरवाही का आरोप सामने आया है....

Jamshedpur rural : चाकुलिया के भालुकबिंदा में गृह प्रवेश समारोह आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने कहा- हेमंत सरकार ने लोगों को रोटी कपड़ा और मकान देकर किया लाभान्वित, देखिए – video

Jamshedpur rural : चाकुलिया के भालुकबिंदा में गृह प्रवेश समारोह आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने कहा- हेमंत सरकार ने लोगों को रोटी कपड़ा और मकान देकर किया लाभान्वित, देखिए – video

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के भालुकबिंदा गांव में सोमवार को आवास योजना के तहत निर्मित लाभुकों के...

Jamshedpur gurudwara : 30 लाख रुपये की लागत से होगा बारीडीह गुरुद्वारा का कायाकल्प, पुनर्निर्माण कार्य की हुई शुरूआत

Jamshedpur gurudwara : 30 लाख रुपये की लागत से होगा बारीडीह गुरुद्वारा का कायाकल्प, पुनर्निर्माण कार्य की हुई शुरूआत

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 23, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह गुरुद्वारा के बुनियादी ढांचे और बाहरी स्वरूप को बेहतर बनाने की दिशा में प्रबंधन कमेटी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur suspected death : सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video

Jamsheddpur girl blames father : टेल्को क्षेत्र में 19 वर्षीया युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand foundation day-लोकतंत्र का मंदिर है झारखंड विधानसभा, यहां राज्य के जनसामान्य के हित में लिए जाते हैं निर्णय : सीएम हेमन्त सोरेन, झारखंड की नीतियां और योजनाएं देश के अन्य राज्यों के लिए भी बन रही हैं नजीर

Jamshedpur rural public hearing in roam village : जन सुनवाई से पहले रोआम के ग्रामीणों ने साउथ वेस्ट माइनिंग के प्रति जताया समर्थन, गांव की समस्याओं को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण

jamshedpur blood donation-भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में स्वर्गीय ठाकुर निर्भय सिंह के स्मृति में लगाया गया रक्तदान शिविर, शिविर में 214 यूनिट रक्त संग्रह, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू रहे मौजूद

jamshedpur allegations of assault and abuse of priest-बजरंगबली मंदिर में तोड़फोड़, पुजारी से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी ने की कार्रवाई की मांग,सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News