सरायकेला: सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी अपने सहयोगियों के साथ मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी और विधायक दशरथ गगराई से मिले और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इस शिष्टाचार मुलाकात में मंत्री दीपक बिरुवा ने मनोज चौधरी से सरायकेला के कई विषयों पर जानकारी प्राप्त की और भविष्य में सरायकेला के विकास की रूपरेखा पर चर्चा की.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि सरायकेला एक ऐतिहासिक शहर है और छऊ कला नगरी है इसे अच्छे तरीके से सजाया जाए ,सरकार का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा. इस मुलाकात मैं मनोज चौधरी ने सरायकेला के निमित्त कई सुझाव मंत्री के समक्ष रखें, जिसमें सरायकेला से पुरी धाम के लिए बस, नगर पंचायत के विकास के लिए विशिष्ट फंड और अन्य कई विषय शामिल थे, जिस पर मंत्री ने अपनी सहमति प्रदान की.








