जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह शंकर नगर रोड नंबर-1 निवासी मिथिलेश ठाकुर (39) ने शनिवार देर शाम दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह कानूभट्ठा में सैलून चलाता था. परिजनों के अनुसार, शनिवार रात तक जब मिथिलेश घर नहीं लौटा तो परिवार के सदस्य दुकान पहुंचे. दुकान अंदर से बंद थी. किसी तरह दरवाजा खोलकर देखा तो मिथिलेश फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पहुंची सिदगोड़ा पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया. रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था, जिसके कारण मिथिलेश मानसिक तनाव में था. आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव में आकर उसने ऐसा कदम उठा लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है.







