• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 19, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur jdu- सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया नीतीश कुमार का जन्मदिन, विधायक सरयू राय बोले—सड़क, संपर्क और महिला सशक्तिकरण से बदला बिहार का चेहरा

jamshedpur jdu- सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया नीतीश कुमार का जन्मदिन, विधायक सरयू राय बोले—सड़क, संपर्क और महिला सशक्तिकरण से बदला बिहार का चेहरा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा 1 मार्च 2026 को बारीडीह स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन “सुशासन दिवस” के रूप में गरिमामय वातावरण में मनाया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय रहे. उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने बुनियादी ढांचे और सुशासन के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है.सरयू राय ने कहा आज रांची से पटना की दूरी लगभग 4.5 से 5 घंटे में तय हो जाती है. यह केवल समय की बचत नहीं, बल्कि बिहार में सड़कों और संपर्क व्यवस्था के व्यापक विकास का प्रमाण है. पूरे राज्य में सड़कों का जाल बिछा है, जिससे आवागमन आसान हुआ है और आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत कानून-व्यवस्था और योजनाबद्ध विकास आज नीतीश कुमार के नेतृत्व की पहचान बन चुकी है. यही कारण है कि बिहार आज कई मामलों में अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बन रहा है.महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए सरयू राय ने कहा नीतीश कुमार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू कीं. आर्थिक सहायता और रोजगार से जुड़ी पहलों के माध्यम से महिलाओं को नियमित आय से जोड़ा गया, जिससे वे सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनीं. यह केवल योजना नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और आत्मविश्वास की नींव है.उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से निकले नीतीश कुमार ने समाजवादी विचारधारा को राष्ट्रहित से जोड़ते हुए शासन को सेवा का माध्यम बनाया. जननायक कर्पूरी ठाकुर को अपना आदर्श मानकर उन्होंने सामाजिक न्याय और समरसता को व्यवहार में उतारा.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, प्रदेश महासचिव श्रीमती अंजलि सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्राम प्रसाद, कुलविंदर सिंह पन्नू, दुर्गा राव, राजेश कुमार, मंजू सिंह, आकाश शाह ,अमृता मिश्रा, जितेंद्र सिंह ,भरत पांडे, विजय सिंह, राजकुमार पासवान, संजीव सिंह, असीम पाठक, विनोद सिंह , ऊषा यादव, अशोक सिंह, दीपक गौड़, अर्जुन यादव, शंकर कर्मकार, विनोद राय, बबलू कुमार, शमशाद खान, चुन्नू भूमिज, दिनेश कुमार सिंह, विजय राव, विनय सिन्हा, पुतुल सिंह, रीना डे , महावीर साहू, पूनम देवी, किशोर कुमार,अशोक कुमार, गणेश चंद्र, विनीत कुमार, सहित पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. सभी ने एकजुट होकर सुशासन, विकास और सामाजिक सौहार्द के संकल्प को दोहराया तथा नीतीश कुमार के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Mumbai firing on tiger shroff : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, ड्राइवर और रिक्शा चालक जख्मी, लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली हमले की जिम्मेदारी
खबर

Mumbai firing on tiger shroff : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, ड्राइवर और रिक्शा चालक जख्मी, लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली हमले की जिम्मेदारी

October 18, 2026
Jamshedpur saryu roy visits many puja pandals : प्रभु श्रीराम से जुड़े हैं शारदीय और वासंतिक नवरात्र : सरयू राय, सरयू राय ने विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर की लोकमंगल की कामना
खबर

Jamshedpur saryu roy visits many puja pandals : प्रभु श्रीराम से जुड़े हैं शारदीय और वासंतिक नवरात्र : सरयू राय, सरयू राय ने विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर की लोकमंगल की कामना

October 18, 2026
Jamshedpur rural dr goshwami visits many pandals : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर किये मां दुर्गा के दर्शन,  मां दुर्गा से क्षेत्र के लोगों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Next Post
Jamshedpur suicide : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह शंकर नगर निवासी युवक ने लगा ली फांसी, अपने ही सैलून में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Jamshedpur suicide : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह शंकर नगर निवासी युवक ने लगा ली फांसी, अपने ही सैलून में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Israel- America and Iran war-अयातुल्ला आराफी ईरान के अंतरिम सुप्रीम लीडर बने, खामेनेई की मौत के अगले दिन फैसला, ईरान बोला- अमेरिका व इजरायल से लेंगे बदला

Israel- America and Iran war-अयातुल्ला आराफी ईरान के अंतरिम सुप्रीम लीडर बने, खामेनेई की मौत के अगले दिन फैसला, ईरान बोला- अमेरिका व इजरायल से लेंगे बदला

Jamshedpur mgm opd : होली को लेकर एमजीएम अस्पताल का ओपीडी 4 मार्च को रहेगा बंद, आपात व नियमित मरीजों के लिए हो रही विशेष व्यवस्था

Jamshedpur mgm opd : होली को लेकर एमजीएम अस्पताल का ओपीडी 4 मार्च को रहेगा बंद, आपात व नियमित मरीजों के लिए हो रही विशेष व्यवस्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 17th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 17 अक्टूबर 2026

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural – चाकुलिया के शिल्पी महल क्लब की ओर से निर्मित पूजा पंडाल का नैना महंती ने किया उद्घाटन

Jamshedpur vehicle owners protest – भुइयांडीह से वाहनों का वायर चोरी होने से लोगों में आक्रोश, वाहन मालिकों ने गोलमुरी से सीतारामडेरा बस स्टैंड गोलचक्कर तक सड़क किया जाम, देखिए – video

jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा पंडाल का टाटा स्टील के वीपी डीबी सुंदर रामम ने किया उदघाटन, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहयोग से संचालित होती है पूजा

Chandil unknown deadbody found : चांडिल में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

jamshedpur bjp leader kale : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कई पूजा पंडालों का किया उदघाटन, लगाये मां दुर्गा के जयकारे

jamshedpur new unique hotel : जमशेदपुर में ‘इत्यादि / Etcetera’ का शुभारंभ, बना खानपान का नया ठिकाना

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News