गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के जोड़सा पंचायत भवन में सोमवार को यूजीएसएस कमिटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सुबह से शाम तक चले शिविर में 46 लोगों ने रक्तदान किया. वहीं, यूजीएसएस कमिटी द्वारा दोपहर दो बजे क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को खेला जाएगा. कार्यक्रम में घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन शामिल होंगे. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में गोपाल गोराई, सुनील गोराई, राजेश भकत, संजय महतो, परमेश्वर दास, हसमत अली, रूपक शर्मा, सुकुमार गोराई, मिथुन महतो, मंगल सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.







