जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के न्यू केबुल टाउन से कृष्ण कुमार सिंह नामक व्यक्ति की यामाहा फैजल नामक मोटर साइकिल संख्या जेएच 05एआर 1992 की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. 28 फरवरी की शाम करीब 6 बजे कृष्ण कुमार सिंह ने अपनी मोटरसाइकिल को घर के गेट पर खड़ा किया था. (नीचे भी पढ़ें)
वे लोग 1 मार्च को सुबह 6 बजे उठे तो घर के बाहर अपना उक्त मोटरसाइकिल गायब पाया. उन्होंने इस संबंध में गोलमुरी थाना में एककेस दायर किया है, जिसमें उसने आशंका जतायी है कि कोई अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर लिया है. उक्त मोटर साइकिल उनके बड़े बेटे सुमित कुमार सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है.



