रामगोपाल जेना /चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचु के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी चाईबासा नगर कमेटी का विस्तार किया गया. कार्यक्रम नगर अध्यक्ष राकेश कुमार पोद्दार के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इस दौरान नगर कमेटी के विस्तार की औपचारिक घोषणा की गयी, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और आमंत्रित सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गयी. नगर अध्यक्ष राकेश कुमार पोद्दार, नगर उपाध्यक्ष शैलेश प्रसाद, अंगद साव, अजय झा, दीपक पोद्दार, नगर महामंत्री दिलीप साव और रोहित दास, नगर महामंत्री – नितिन विश्वकर्मा, रिना कर, नीरज गुप्ता, रोहित लकड़ा, नगर संयोजक – अनन्त सयनम, नगर कोषाध्यक्ष संजय राम तुरी, नगर कार्यालय मंत्री जगदीश निषाद, नगर मीडिया प्रभारी दीपक गुप्ता और भास्कर विश्वास, नगर आइटी संयोजक दिनु पटनायक, नगर लिगल सेल अवधेश गोंड, नगर सोशल मीडिया हिमांशु पासवान को बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं कार्यसमिति सदस्यों में विकास टिबड़ेवाल, आलोक मिश्रा, अमोल विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, उज्जव रक्षित, शिव बजाज, विनोद सिंह, शिबू दत्ता, विकास गुप्ता, अम्बुर मधुर, रोशन अग्रवाल, दीपक गुप्ता, नित्यानंद दास, सुभाष पोद्दार, जीवन यादव, निरज पांडे, रोहित पॉल, मोहित महतो, सब्रुत दत्ता, निशांत ठाकुर, दीपा नन्दी, अजय मोहता, डोली कर, सुप्रिया दास, अनिता दास, चितेश अग्रवाल, विजय राम तुरी, समीर पॉल, रिंकू यादव, विक्की भुइया, सुमित कर्मकार, अमित सिंह, सौरभ प्रसाद, सुमित प्रजापति, रितेश कुमार, हेमंती विश्वकर्मा और विरेन्द्र साव को बनाया गया है. नगर परिषद के पूर्व प्रत्याशी रमेश खिरवाल, प्रताप कटियार, जितेंद्र नाथ ओझा और अनंत सयनम विशेष रूप से उपस्थित रहे. नगर अध्यक्ष राकेश कुमार पोद्दार ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया.



