बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपाड़ा – नागुड़साई गांव स्थित सुवर्णरेखा नदी घाट से विगत दिनों बालू माफियाओं द्वारा बालू खनन करवाने के दौरान मिले द्वितीय विश्व युद्ध काल का अमेरिकी एएन – एम 64 मॉडल का करीब 227 किलोग्राम बम को बुधवार को भारतीय सेना द्वारा डिफ्यूज किया गया. स्थानीय पुलिस प्रशासन और सेना के जवानों ने बम मिले स्थल से लेकर एक किमी दूरी तक एरिया को सील कर दिया था, ताकि कोई भी वहां तक ना जा सके. उक्त बम को नदी तट पर गड्ढा खोदकर बम को उसमें डाला गया और तार खींचकर दूर से बम को डिफ्यूज करने का काम किया गया ताकि किसी प्रकार की क्षति ना हो. (नीचे भी पढे़ं)
बम को डिफ्यूज करने के लिए भारतीय सेना की विशेष बम निष्क्रिय दस्ता की टीम के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन उपस्थित थे. बम डिफ्यूज होते ही आसमान में धुंआ की लपटे उठने लगा जिसे कई ग्रामीणों ने उस मंजर को अपने मोबाइल में कैद किया. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने एक निश्चित रेडियस के भीतर आने वाले घरों को और खेतों को भी खाली कर लिया गया था. ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया और पूरे क्षेत्र को अस्थाई रूप से छावनी में स्थापित कर दिया गया. इसके साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां स्वास्थ्य विभाग की विशेष मेडिकल टीम और एंबुलेंस मौके पर तैनात रही. (नीचे भी पढे़ं)
इस कार्य में जमशेदपुर के एसएसपी और बहरागोड़ा थाना प्रभारी का विशेष सहयोग रहा है. उन्होंने ही सेना की डिस्पोजल टीम, आर्मी, कोलकाता से एयर टैफिक कंट्रोल, पश्चिम बंगाल की पुलिस को अलर्ट करने का काम किया है.



