सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के आन्जने इस्पात में हुए चोरी के मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. भोला लोहार सातवां अभियुक्त था जो कि कई दिनों से फरार चल रहा था. बता दें कि 12 मार्च को वादी गौरव राज सिंह के आवेदन के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध दिनांक 11-12 मार्च की मध्यरात्रि में गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आंजने इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रुम का ताला तोड़कर स्टोर रुम से तांबे का दो बाल्टीनुमा ट्यूयर, एवं पीतल का बना चार ब्रास बुश चोरी करने के आरोप में गम्हरिया थाना में कांड दर्ज किया गया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब सातवें अभियुक्त भोला लोहार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी है.



