जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड बर्दिनाथ अपार्टमेट में रहने वाले बुजुर्ग एन जगदीश्वर राव (80) बीते तीन दिन से लापता है. इसे लेकर उनके बेटे भीमराव नामगिरि ने थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है. गुमशुदगी रिपोर्ट में बेटे ने बताया है कि उनके पिता 22 मार्च की सुबह 9 बजे अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड को घर की चाबी देकर चले गये और कुछ देर में वापस लौटने की बात कहीं. इसी बीच उन्हें बेटे द्वारा लगातार फोन किया गया, परंतु उनसे संपर्क नहीं हो पाया. वह पूरे दिन परेशान रहे. (नीचे भी पढे़ं)
शाम जब वह लौटे तो उन्हें पता चला कि वह सिक्योरिटी गार्ड को घर की चाभी देकर गये थे. आस पड़ोस से भी संपर्क करने की कोशिश की परंतु कुछ भी पता नहीं चला. अंत में उन्होंने थाने में पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी. जब वे घर से निकले थे तो सफेद शर्ट एवं ब्लू पैंट और ब्राउन कलर की चिप्पल पहने थे. भीमराव ने बताया कि वे लगातार रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन करते रहे, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस का सहारा लिया.



