रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के जमीद पंचायत के सिकीदीकी गांव में आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम का समापन सिकीदीकी ऊपर टोला एवं नीचे टोला के बीच संपन्न हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर विधानसभा के विधायक सुखराम उरांव शामिल हुए. उनके साथ विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम भी मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि छऊ नृत्य आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाता है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि छऊ कलाकारों को हमेशा सहयोग दिया जाता रहा है और आगे भी दिया जाता रहेगा. उन्होंने कहा कि केरा मेला पर्व पर आयोजित छऊ नृत्य ग्रामीण संस्कृति को जीवंत बनाए रखता है, जिसे यहां के लोग बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं. छऊ नृत्य को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि हमारी परंपरा आगे बढ़ती.



