रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन में उद्योग संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद तिरुचि शिवा, हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी), रांची के पुनरुद्धार संबंधी उपसमिति की संयोजक एवं लोकसभा सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी सहित उपसमिति के सदस्य सांसद सुलता देव, डॉ. मल्लू रवि, हसमुखभाई सोमाभाई पटेल एवं चंदन चौहान ने शिष्टाचार भेंट की. (नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि उद्योग संबंधी संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं उपसमिति की संयोजक तथा अन्य सदस्यगण हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी), रांची के पुनरुद्धार संबंधी विषयों का अध्ययन करने तथा एचईसी की वर्तमान स्थिति एवं पुनरुद्धार की संभावनाओं का अवलोकन करने के लिए झारखण्ड के दौरे पर आए हुए हैं. इस अवसर पर राज्यपाल एवं समिति व उपसमिति के सदस्यों के मध्य एचईसी से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ.




