जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) के सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान के तहत डुडका उच्च विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसमें डॉ जया मोइत्रा एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम में स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित 37 ग्रामीणों की स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच कर उन्हें जरूरत के अनुसार दवाइयां व चश्मे प्रदान किये. शिविर में रेड क्रॉस कार्यकर्ता व वाइस पेट्रॉन राजेश मोहन प्रसाद, राधेश्याम कुमार एवं मुकेश बेहरा ने मुख्य रूप से सहयोग प्रदान किया.



