जमशेदपुर : शनिवार को साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर में जबलपुर में हुए मां बेटे और अन्य मृतकों पर शहर के प्रबुद्धजन ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. इसमें सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई, जिसमें जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के पूर्व छात्र सह अधिवक्ता शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने इस दर्दनाक घटना पर दुख प्रकट किया और कहा कि यह हादसा ही नहीं एक बलिदान है जिस मां अपने सीने से लगाकर अपनी जान की परवाह न करते हुए भी अपने बच्चे को बचाने का प्रयास किया. इस दर्दनाक दृश्य को देखकर हर मां को सलाम करने की जरूरत है जो हर हाल में अपने बच्चों की रक्षा करती है. भगवान अपने चरणों में उन्हें शरण दें. श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ता नंदकिशोर, सुदीप चौधरी, अमर तिवारी, टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर निरंजन प्रसाद, अशोक कुमार एवं अन्य साथी तथा शहर के बाकी लोग भी शामिल हुए.







