जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 13 के सामने एक सड़क दुर्घटना रविवार देर रात घटी थी, जिसमें इंडेन गैस सिलेडर से भरे एक ट्रक ने स्कूटी सवार दंपति जवाहरनगर रोड नंबर 16 निवासी जावेद मसूद जो करीम सिटी कॉलेज के लाइब्रेरियन है और उनकी पत्नी 54 वर्षीय सबीहा खातून निवासी को टक्कर मार दी. (नीचे भी पढ़े)

हादसे में दोनों नीचे गिर गए, जिसमे सबीहा खातून घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत मानगो स्थित दया अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई.बेटे शहबाज़ के अनुसार जब वे अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी मां के कमर और हाथ में चोटें आई थीं.फिलहाल मानगो थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.ट्रक को कल रात ही मानगो थाना द्वारा ज़ब्त कर लिया गया था.







