रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : जामिद स्थित श्रीश्री सरस्वती पूजा समिति की ओर से स्कूल मैदान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जा रहा है, जिसका फाइनल मैच मंगलवार, 4 फरवरी को आयोजित होगा. सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिता का गांव के प्रबुद्ध नागरिक चित्तरंजन महतो ने फीता काट कर उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)

आयोजन समिति की ओर से बच्चों की 200 मीटर दौड़, बच्चों की रेलगाड़ी रेस, बच्चों का गुलगुला रेस, बच्चियों की चम्मच रेस, बच्चों का मेंढक रेस, लड़का लड़कियों की सामान्य ज्ञान, महिलाओं का म्यूजिक रेस, जवानों का रिले रेस, बच्चों का हल बैल रेस, लड़कियों की 400 मीटर दौड़ समेत विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन हुआ. मौके पर चित्तरंजन महतो ने कहा कि यह सिर्फ खेल प्रतियोगिता ही नहीं, बल्कि गांव में मनोरंजन का साधन भी है. इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता से गांव में आपसी भाईचारगी बढ़ती है. वहीं गांव में मेले जैसा माहौल बनता है, जिस कारण अपने रिश्तेदार गांव आते हैं और सभी से मेलमिलाप होता है. यह कार्यक्रम प्रत्येक गांव में आयोजित होना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

जामिद में खेलकूद प्रतियोगिता के साथ रात में छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसे देखने को जामिद समेत आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचते हैं. प्रतियोगिता के समापन समारोह में सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि होंगी. प्रतियोगिता को सफल बनाने में हरीश मुंडा, अजय महतो, परशुराम महतो, रिटुन महतो, शैलेश महतो, मिथिलेश महतो, रवि महतो, नंदलाल महतो, हेमंत महतो, शिबो महतो, पवन महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.



