जमशेदपुर : स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के सिक्योरिटी ठेका कंपनी द्वारा तक़रीबन 162 सिक्योरिटी गार्ड का पीएफ का पैसा जमा नहीं किया जा रहा है और यह सिलसिला विगत सात महीनों से चल रहा है. इनके द्वारा इसको लेकर जिले के उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपा गया है साथ ही इसपर करवाई की मांग की गयी है. सिक्योरिटी गार्डो के अनुसार जिले भर के सभी एसबीआई एटीएम एवं बैंक के शाखा में ड्यूटी करते हैं, और विगत सात महीनों से इनके पीएफ का पैसा जमा नहीं हो रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही इनके छुट्टी का भुगतान भी नहीं हो रहा है, साथ ही ठेका कंपनी में ज़ब इसके खिलाफ आवाज उठाई जाती है तो उन्हें तरह तरह की धमकी दी जाती है. साथ ही काम से भी हटाया जाता है. साथ ही इन्हे न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल रहा है. इसी मनमानी के खिलाफ इन्होने जिले के उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपा है और करवाई की मांग की गयी है.



