चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत भादुडीह स्थित के चांडिल डैम के मुख्य नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. युवक नहर के गहरे पानी में मुंह धोने के लिए गया था.मृतक की पहचान मारुति नामक युवक के रुप में की गई, जो हैदराबाद का रहने वाला था. वह चालक का काम करता था. (नीचे भी पढ़े)
रविवार को कोलकाता से ट्रक लेकर राउलकेला की ओर निकला था. सुबह चांडिल थाना क्षेत्र के भादूडीह स्थित नहर में ब्रश करने गया था, इस दौरान कैनाल में फिसलने से वह डूब गया. सूचना पर चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकालने के लिए छानबीन शुरू किया. लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण शव को नही निकाला गया. सोमवार को कैनाल का पानी कम होने से शव पानी में तैरता हुआ नजर आया. पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.



