जादूगोड़ा: नरवा पहाड़ स्थित बाबा तिलका माझी मेमोरियल सोसायटी हाड़तोपा की ओर से वीर शहीद तिलका माझी की जयंती मनाई गई. इस मौके पर स्थानीय नायके बाबा मधु सुधन नायक,गाजिया हांसदा,लखन हेंब्रम, शोभनाथ किस्कू, सागोर हांसदा, राजाराम सोरेन लालू राम किस्कू ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया व श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर स्वतंत्रता आंदोलन में उनके संघर्ष को लोगों ने याद किया.



