जमशेदपुर: बाबा तिलका माझी का 275वां जयंती डिमना के बाबा तिलका माझी चौक पर आयोजित किया गया. सर्वप्रथम बाबा तिलका माझी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके योगदान को याद किया गया. इस अवसर पर एक जनसभा का भी आयोजन किया गया. बाबा तिलका माझी स्मारक समिति के सचिव मदन मोहन सोरेन, झामुमो के मानगो प्रखंड अध्यक्ष फतेहचांद टुडू, माझी बाबा रमेश मुर्मू और प्रहलाद लोहरा आदि ने अपने विचार साझा किए. स्मारक समिति के सचिव मदन मोहन कहा कि बाबा तिलका माझी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में से एक थे, जिनके संघर्ष ने भारत में स्वतंत्रता आंदोलन को मजबूत किया. उनकी वीरता और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा.
उन्होंने कहा कि बाबा तिलका माझी स्मारक समिति ने घोषणा किया कि तिलका माझी चौक के मुख्य चौराहे पर बाबा तिलका माझी की आदमकद मूर्ति स्थापित की जाएगी. फतेहचंद टुडू ने कहा कि बाबा तिलका माझी को अब तक इतिहास में उचित जगह नहीं मिला है. रमेश मुर्मू ने कहा कि स्मारक समिति हमेशा बाबा तिलका माझी के आदर्शों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रखेगा. सभा का संचालन दीपक रंजीत ने किया. इस अवसर पर मदन मोहन, रमेश मुर्मू, फतेहचंद टुडू, दीपक रंजीत, प्रहलाद लोहरा, राखाल सोरेन, छोटू सोरेन, सोनू सिंह, परमेश्वर दास, सुनील रजक, रंजीत दे, सनातन हांसदा, हैप्पी तंतुबाई, धानु टुडू, विकास गोप, विजय लेयांगी, चन्द्राई, सोरेन आदि उपस्थित रहे.



