चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने चाकुलिया नगर पंचायत के मुस्लिम बस्ती स्थित मदरसा स्कूल का निरीक्षण किया. इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के बीच किताब और कलम वितरण किया. मौके पर विधायक ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मूल अधिकार है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी बच्चा शिक्षा के अवसर से वंचित न रहे. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने यह भी बताया कि हेमंत सरकार बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने और उनकी उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर मदरसा स्कूल के शिक्षकों ने विधायक को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस मौके पर झामुमो नेता धनंजय करुणामय,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी,बलराम महतो,मो गुलाब,रशीद खान,मो मौला, भृत्ति सुंदर महतो, मिथुन कर, महेश्वर मल्लिक, शिक्षक मुफ्ती सिद्दकी, मौलाना यार मोहम्मद, हाफीज अरबाज खान समेत अन्य उपस्थित थे.



